Posts

Showing posts from April, 2021

सत्य शिव और सुन्दर ..🙏🌺🙏

Image
.. सत्य शिव और सुन्दर  🙏🌺🙏   सूर्य कहाँ कभी उदय होता है , और कहाँ कभी अस्त होता है।   पर दिखता भी है यही , और कहा भी जाता है यही। तम भी ऐसे ही कर देता है दिशाहीन , डर के भूतों का शोर कर जाता है ग़मगीन।   निशा जब हो जाती है किरण विहीन , और मन हो जाता है मन्त्र हीन , रुको , ठहरो उसी क्षण , जैसे ठहरा था अर्जुन। स्वाति की बूँद है यह क्षण , उभरेंगे मोती बनकर सभी सुजन। जानो जीवन का मर्म , जैसे नचिकेता ने जाना था। एकतत्व है परा - अपरा , जैसे कपिल देव ने पहचाना था।   न घबराओ उसको याद करो , जानो और विश्वास करो। गूढ़ रहस्य है ऋचाओं में अभी , उद्घटित करो , उपचार करो। परोपकार और करुणा प्रधान , सत्य शिव और सुन्दर की स्थापना करो। धन्यवाद रिद्धिमा २०-०४ - २१ please also visit - Artisttech

बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर

Image
                                                       .. "नीले आसमान के नीचे हम सब बराबर हैं " बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर  भारत के तीन प्रमुख प्रतिनिधियों में जिनका नाम आता है , शिक्षा ही समाज को बदल सकती , जिनका जीवन यह बतलाता है।   अस्पृश्यता के मैल को धोकर , जो दलितों का मसीहा कहलाता है, संविधान की पुस्तक लेकर जो भारत के कण - कण में बस जाता है।   माँ -भीमा और पिता -राम जी के नाम को जो उज्जवल कर जाता है , कृष्ण केशव - गुरु के कारण जो सकपाल से अंबेडकर कहलाता है।   समाजसेवी दादा केलुस्कर ने जिनको गायकवाड़ के सहयोग से लंडन में पढ़वाया था , नौ भाषाओँ के साथ बत्तीस डिग्री   वाला प्रथम दलित भारतीय कहलाया था। साहू के सहयोग से मूकनायक साप्ताहिक निकलवाया था , बहिस्कृत हितकारिणी सभा के द्वारा " कलंक है अस्पृश्यता" यह विश्वास दिलाया था।   वटिंग फॉर अ वीज़ा और हू वर द सुद्राज को लिखकर कुछ समाज को समझाया था , १४ अप्रेल , महू में जन्मा , जिसने बाद में बुद्ध धर्म को अपनाया था।   बम्बई यूनिवर्सिटी के बाद कोलंबिया फिर लंडन इकोनॉमिक्स के बाद ग्रेज़ से बेर