Posts

Showing posts with the label poetry

Emotion -6 Series

Image
" सुहावना " मृदु मुस्कान में घुली प्रभा, जैसे भोर ने मन को छुआ। रेखाओं की धीमी सरगम, हर आकृति ने स्नेह रचा। पत्तों-सी हँसती हर लकीर, साँसों में मीठा सा नूर, मन का यह सुहावन आँगन, खिल उठा-निर्मल, भरपूर। रिद्धिमा  Appealing- A radiance infused within a gentle smile, As if the dawn itself had touched the soul. The soft melody of flowing lines, Every form woven with affection. Each stroke smiles like a leaf, A sweet glow resides within the breath; This enchanting courtyard of the heart Has blossomed forth-pure and abundant. Riddhima  

Who Am I Series

Image
Beyond Sight-5 उत्सव की मीठी धुनों के बीच, मंदिरों और ऊंची इमारतों में, मैं रहती हूँ; पेड़ों की कहानियों में और चिड़ियों के पंखों पर, मैं अकेली  रहती हूँ। हर नज़ारे के आंगन में, मैं एक मुस्कान बनकर खिलती हूँ— फिर भी, जो कुछ भी दिखता है, उससे परे, मैं अपने बेहिसाब विश्वास की गहराई में रहती हूँ। रिद्धिमा  Amidst the sweet melodies of celebration, within temples and towering structures, I dwell; In the stories of trees and upon the wings of birds, I reside in solitude. In the courtyard of every vista, I blossom forth as a smile— Yet, beyond all that is visible, I dwell within the depths of my boundless faith. Riddhima  

Emotion 5 Series

Image
 सृजन का वरदान” अधखिला सा चेहरा, मुस्कान की धीमी आहट लिए- जैसे प्रकृति ने अभी-अभी कोई नया स्वप्न रचा हो। रेखाएँ लताओं-सी बढ़तीं, अनगढ़ प्रकृति की कोमल उँगलियाँ बन, हर स्पर्श में जीवन की मीठी खुशबू घोलतीं। वह छोटा-सा शांति-चिन्ह- चुपचाप आशीष देता है, कि हर सृजन में छुपी रहे एक निर्मल, शांत धड़कन। “सृजन” अब शब्द नहीं, एक आह्लादित अनुभूति है- जहाँ कलाकार और प्रकृति एक-दूसरे से मिलते - जुलते लगते हैं। रिद्धिमा  “The Boon of Creation” A face, half-bloomed, bearing the faint whisper of a smile- as if Nature herself has just woven a new dream. Lines extending like vines, becoming the tender fingers of untamed Nature, infusing every touch with the sweet fragrance of life. That tiny symbol of peace- silently bestows a blessing: that within every act of creation may remain hidden a pure, tranquil heartbeat. “Creation” is no longer merely a word; it is an ecstatic experience- where the artist and Nature They seem to mirror one another. Riddhima

Who Am I Series

Image
Beyond Sight-1 मैं ही पंख बन उड़ती, मैं ही धरा में खो जाती, निशब्द ध्यान की गहराई में स्वयं को सुन पाती। वन-छाया, नील गगन—सब मेरा ही विस्तार— “मैं कौन?” पूछे मन, और मैं ही उत्तर बन जाती। II myself become wings and take flight; I myself dissolve into the earth; In the depths of wordless contemplation, I am able to hear my own self. The forest's shade, the azure sky—all are but extensions of me— "Who am I?" asks the mind, and I myself become the answer. Riddhima

मोहब्बत/इश्तिहार

Image
  मोहब्बत/इश्तिहार न मिल सकी जिसे मोहब्बत , वो इश्तिहार लगाया करें , मोहब्बत से खिले कमल भी, कभी भवरों को निमंत्रण भेजा करते हैं.... 

पिंजरे की बुलबुल

Image
  पिंजरे की बुलबुल छोटी सी बुलबुल लाड़ली सबकी,  अब पिंजरे में नहीं,  छोटे से लकड़ी के घर में रहती है, खुला है आसमान उसके पास, फिर क्यों बंधन में रहती है, रोज सुबह दाना-पानी समय से उसको मिलता है, और इना, मीना, और उसकी माँ से प्यार भी तो बहुत मिलता है, सोचती है कहीं और जाकर न मिला खाना और ठिकाना, तो व्यर्थ ही आज़ादी का दम्भ भरूंगी, तकलीफ ही क्या है यहां मुझको, जो यहां से दूर उड़ूँगी, बिन पिंजरे के भी वह पिंजरे की बुलबुल बन जाती है,  और हैं पंख उसके भी यह तो भूल ही जाती है... 

मुमकिन है

Image
                                                                 मुमकिन है कि लफ़्ज - लफ़्ज आइना बन जाए , नज़र हो तेरी और अश्क़ गज़ल की पलकों पर सज जाए , और मुमकिन है यह भी तसव्वुर से मोहब्बत हो इतनी , कि अक्स-अक्स रह जाए और मजमून ही खो जाए .. 

तितली

Image
            तितली बैठ कर अक्स पर अपने तितली , आईने की तितली से कहने लगी , छोड़ कर ये ख्वाब की दुनिया , आ तुझे मैं हकीकत में गले लगा लूँ ...

अब जाग

Image
    अब जाग   देह है जो 'दे' सबको, न कर मोह उसका, छोड़ना है एक दिन जिसको, झंझट हैं सब तर्क, उलझाने की विधियाँ हैं, ये कहा उसने, ये किया उसने, ये चालाकी, ये छल -कपट, बीत गये कहते -कहते जनम अनंत, अब जाग और मिलादे खुद को हरी की इच्छा में, नाम का ले आसरा, जो है  भवसागर का एकमात्र सहारा।। रिद्धिमा 9-11-22