Posts

Showing posts with the label ArtAndCulture

Wake Up Call (new poetry with same painting)

Image
हरित दर्पण में उलटी दुनिया की झिलमिल छाया, देखो मछली नभ में तैर रही, वन ने जल का रूप निभाया, भ्रम से बनी दुनिया हमें भरमा रही। पिंजरे हैं बस चित्रित स्मृतियाँ, बंधन कोई सत्य नहीं, उड़ते पंछी ठहरे क्षण में, कैद हुआ पर जीव नहीं। वह खड़ा अवधूत निस्पृह, दृष्टि में सत्य की ज्वाला, सत्य-असत्य की रेखा तोड़ी, बन गया स्वयं उजाला। जगत के हैं रंग फीके, टूट गया हर मोह-प्रपंच, आत्मा की नित मुक्त उड़ान, ना कोई सीमा, ना कोई बंधन। शरीर बस एक आवरण है, क्षणिक, क्षर, एक आभास, भीतर जो अविनाशी चेतन, वही अनंत, वही प्रकाश। देख लिया जब सत्य को, फिर क्या जन्म, क्या मरण का फेर, एक ही बोध में सिमट गया, जीवन का सारा अंधेर। यह संसार से विरक्ति, और "स्वयं" का जागरण है, बंधन टूटे ज्ञान से, यही मुक्ति का प्रथम चरण है। रिद्धिमा

Emotion - 8 Series work

Image
 अंतर्लिखित आनंद” बंद पलकें-  अंतर उजास का एक धीमा विस्तार, मौन में डूबी लेखनी खुद से ही करती संवाद अपार। न शब्दों का शोर, न बाहर का कोई आग्रह शेष, मैं लिखती हूँ स्वयं को— और खिल उठता है अंतर्मन विशेष। रिद्धिमा  “Inscribed Bliss” Closed eyelids— A gentle expansion of inner radiance; The pen, steeped in silence, Engages in a boundless dialogue with itself. No clamor of words, No lingering external demands; I write myself— And my inner self blossoms, uniquely.

Emotion -6 Series

Image
" सुहावना " मृदु मुस्कान में घुली प्रभा, जैसे भोर ने मन को छुआ। रेखाओं की धीमी सरगम, हर आकृति ने स्नेह रचा। पत्तों-सी हँसती हर लकीर, साँसों में मीठा सा नूर, मन का यह सुहावन आँगन, खिल उठा-निर्मल, भरपूर। रिद्धिमा  Appealing- A radiance infused within a gentle smile, As if the dawn itself had touched the soul. The soft melody of flowing lines, Every form woven with affection. Each stroke smiles like a leaf, A sweet glow resides within the breath; This enchanting courtyard of the heart Has blossomed forth-pure and abundant. Riddhima  

Emotion 5 Series

Image
 सृजन का वरदान” अधखिला सा चेहरा, मुस्कान की धीमी आहट लिए- जैसे प्रकृति ने अभी-अभी कोई नया स्वप्न रचा हो। रेखाएँ लताओं-सी बढ़तीं, अनगढ़ प्रकृति की कोमल उँगलियाँ बन, हर स्पर्श में जीवन की मीठी खुशबू घोलतीं। वह छोटा-सा शांति-चिन्ह- चुपचाप आशीष देता है, कि हर सृजन में छुपी रहे एक निर्मल, शांत धड़कन। “सृजन” अब शब्द नहीं, एक आह्लादित अनुभूति है- जहाँ कलाकार और प्रकृति एक-दूसरे से मिलते - जुलते लगते हैं। रिद्धिमा  “The Boon of Creation” A face, half-bloomed, bearing the faint whisper of a smile- as if Nature herself has just woven a new dream. Lines extending like vines, becoming the tender fingers of untamed Nature, infusing every touch with the sweet fragrance of life. That tiny symbol of peace- silently bestows a blessing: that within every act of creation may remain hidden a pure, tranquil heartbeat. “Creation” is no longer merely a word; it is an ecstatic experience- where the artist and Nature They seem to mirror one another. Riddhima

Gender Empathy

Image
Gender Empathy मैं ही विभाजन, मैं ही समन्वय, शिव में शक्ति, शक्ति में स्वयं। रेखाओं के इस जाल तले भी, बहता एक ही जीवन-क्रम। सूखी शाखों में भी स्पंदन, दृश्य अदृश्य का मधुर संवाद, अर्धनारी का मौन संतुलन, जाग्रत करता अंतःप्रसाद। ना स्त्री, ना पुरुष की सीमा, बस एक करुणा का विस्तार— मैं ही तुम, तुम ही मैं बनकर, रचता जग में समता का संसार। रिद्धिमा  

Who Am I Series

Image
Beyond Sight-1 मैं ही पंख बन उड़ती, मैं ही धरा में खो जाती, निशब्द ध्यान की गहराई में स्वयं को सुन पाती। वन-छाया, नील गगन—सब मेरा ही विस्तार— “मैं कौन?” पूछे मन, और मैं ही उत्तर बन जाती। II myself become wings and take flight; I myself dissolve into the earth; In the depths of wordless contemplation, I am able to hear my own self. The forest's shade, the azure sky—all are but extensions of me— "Who am I?" asks the mind, and I myself become the answer. Riddhima