Emotion 4 Series
विखंडित स्वर”
उलटी पड़ी हैं पंक्तियाँ-
जैसे समय ने शब्दों को पढ़ने से मना कर दिया हो।
स्याही के बीच फँसी हुई साँस,
हर अक्षर आधा जन्म, आधा विस्मरण।
ये जो कटे हुए स्ट्रोक्स हैं-
शायद किसी ने स्मृति को बार-बार मिटाकर लिखा है।
प्रकृति भी यहाँ सीधी नहीं बहती,
हवा तिरछी चलती है,
और पत्ते शब्दों की तरह बिखरते हैं।
मैं पढ़ना चाहती हूँ-
पर हर अर्थ,
अपने ही भीतर सिमट कर
चित्र बन जाता है।
रिद्धिमा
“Fragmented Voice”
The lines lie overturned-
as if Time itself has refused to read the words.
A breath caught amidst the ink;
every letter-half birth, half oblivion.
These severed strokes-
perhaps someone has written them by repeatedly erasing memory.
Even nature here does not flow straight;
the wind blows askew,
and leaves scatter like words.
I wish to read-
yet every meaning,
curling inward upon itself,
transforms into an image.
Riddhima
Comments
Post a Comment