Posts

सत्य शिव और सुन्दर ..🙏🌺🙏

Image
.. सत्य शिव और सुन्दर  🙏🌺🙏   सूर्य कहाँ कभी उदय होता है , और कहाँ कभी अस्त होता है।   पर दिखता भी है यही , और कहा भी जाता है यही। तम भी ऐसे ही कर देता है दिशाहीन , डर के भूतों का शोर कर जाता है ग़मगीन।   निशा जब हो जाती है किरण विहीन , और मन हो जाता है मन्त्र हीन , रुको , ठहरो उसी क्षण , जैसे ठहरा था अर्जुन। स्वाति की बूँद है यह क्षण , उभरेंगे मोती बनकर सभी सुजन। जानो जीवन का मर्म , जैसे नचिकेता ने जाना था। एकतत्व है परा - अपरा , जैसे कपिल देव ने पहचाना था।   न घबराओ उसको याद करो , जानो और विश्वास करो। गूढ़ रहस्य है ऋचाओं में अभी , उद्घटित करो , उपचार करो। परोपकार और करुणा प्रधान , सत्य शिव और सुन्दर की स्थापना करो। धन्यवाद रिद्धिमा २०-०४ - २१ please also visit - Artisttech

बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर

Image
                                                       .. "नीले आसमान के नीचे हम सब बराबर हैं " बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर  भारत के तीन प्रमुख प्रतिनिधियों में जिनका नाम आता है , शिक्षा ही समाज को बदल सकती , जिनका जीवन यह बतलाता है।   अस्पृश्यता के मैल को धोकर , जो दलितों का मसीहा कहलाता है, संविधान की पुस्तक लेकर जो भारत के कण - कण में बस जाता है।   माँ -भीमा और पिता -राम जी के नाम को जो उज्जवल कर जाता है , कृष्ण केशव - गुरु के कारण जो सकपाल से अंबेडकर कहलाता है।   समाजसेवी दादा केलुस्कर ने जिनको गायकवाड़ के सहयोग से लंडन में पढ़वाया था , नौ भाषाओँ के साथ बत्तीस डिग्री   वाला प्रथम दलित भारतीय कहलाया था। साहू के सहयोग से मूकनायक साप्ताहिक निकलवाया था , बहिस्कृत हितकारिणी सभा के द्वारा " कलंक है अस्पृश्यता" यह विश्वास दिलाया था।   वटिंग फॉर अ वीज़ा और हू वर द सुद्राज को लिखकर कुछ समाज को समझाया था...

आत्मदीप

Image
 .. आत्मदीप महाप्राण है , महाभाग्य है , महाकाव्य है , महाद्वंद भी , महाप्रयाण की महायात्रा है , महाभारत है नित्य ही , रंग छंद है , पंक्ति बद्ध है , तान है इसमें संगीत की , महाकटार है , तीव्र धार है , लड़ना है और मिट जाना भी , स्वसुधार है , स्वउद्धार है , खोज है यह सत्य की , रंग मंच है , दृष्टि भंग है , आर्त नाद है , स्वप्न मात्र ही , दृश्य कला है , मंगल विधा है , लक्ष्य कला है और कर्म कला ही , ज्ञान स्वयं का , तम अहम् का, ज्योत मरम का , अंधकार अब और नहीं , भारत रत्न है, सेवा स्वप्न है , क्रिया धर्म है , उपकार नहीं , दीवानापन है , नभ भी कम है , आत्मदीप है , अतृप्त नहीं।   रिद्धिमा    24 - 12 - 2021          Please visit -                            Meditation 1

साथ तुम्हारा

Image
 .. साथ तुम्हारा   जान कर तुमको , न तुमको भूल पाएंगे , कैसे कह दिया तुमने हम किसी और के हो जायेंगे , तुमसे मोहब्बत है , कि नहीं है , ये तो नहीं पता , पर ये मोहब्बत किसी और से भी न कर पाएंगे , माना लब पर जिक्र होता है तुम्हारा कभी - कभी , पर जेहन ने तो तुम्हें भुलाया ही नहीं कभी , आते हो तुम धड़कन में साँसों की महक में , माना होता है मुश्किल से  नज़ारा दीदार में , तुम तुम्हारा प्यार सब याद है मुझे , अब कोई गिला कोई शिकायत नहीं मुझे , साथ तुम हो , हो आसपास , बस अहसास काफी है , बात तो तब हो , जब यह अहसास ही काफी है।   रिद्धिमा  20 - 01 - 2021                                                  

मिलने की रस्म

Image
 .. मिलने की रस्म  मिलने की रस्म को अदा करना है, मुस्कराहट आ तूझे आज फिर लबों पर दिखना है। इजाजत नहीं आज पतझड़ तुझको, ले आओ बहारों को आज तो बसंत को सजना है। आंसुओ अपनी आहट का पता न देना किसी को, कर देना कोई बहाना न इनको बहाना है। छोडो, जाने दो, सब सपना है, बह जाने दो इन्हें भी, यहाँ कहाँ कोई अपना है .. रिद्धिमा 22- 01 - 2021                                                   Out Side World

चाहत और शिकवा

Image
 .. कुछ यूँही   चाहत और शिकवा साथ-साथ चलते हैं, उँचे उड़ने वाले पँछी भी आखिर जमीन पर ही ठहरते हैं .... ख्वाब है मिट्टी, और मिट्टी है मंजिल, बीज सी समझ होगी,तो गहराई भी साथ देगी ... जीवन छोटी मोटी बातों की ऊन सा ,  अनगिनत रँग ,  और हमारी पसन्द ना पसन्द में उलझे हुए हम... भिन्न भिन्न समय  रिद्धिमा

वो सच्चा आईना

Image
 .. वो सच्चा आईना सबसे सच्चा सुख स्वयं से सच्चा होना , पर सम्मान का सुख , समय के अपने दायरे में होने का सुख , कुछ पाने का सुख , कुछ न पाने का दुःख , और सबसे बड़ा समाज का आईना ; सच में कभी सामने आने नहीं देता वो सच्चा आईना । रिद्धिमा  10- 02- 2020                                                             Grace 2